Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर में फल विक्रेता से मारपीट:ठेले में ट्रैक्टर-थ्रेसर से टक्कर मारने पर...

मल्हीपुर में फल विक्रेता से मारपीट:ठेले में ट्रैक्टर-थ्रेसर से टक्कर मारने पर किया था विरोध

मल्हीपुर थाना क्षेत्र की जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत बनगई के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर-थ्रेसर की टक्कर से फल का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में फल विक्रेता बाल-बाल बच गया। आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित ने जमुनहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जमुनहा बाजार निवासी नंद कुमार सोनी पुत्र मथुरा प्रसाद सोनी कानीबोझी चौराहे पर फल का ठेला लगाता है। शनिवार शाम फल बेचने के बाद वह ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बनगई के पास नुरुद्दीन पुत्र चौकीदार ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर जा रहा था। आरोप है कि उसने फल के ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि नंद कुमार बाल-बाल बच गया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि नुरुद्दीन ने उसका गला पकड़ लिया और मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने जमुनहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।