पत्नी को कमरे में बंद कर पति ने तीन दोस्तों से कराया यौन शोषण, म्यांमार के नागरिक की तलाश में जुटी हैदराबाद पुलिस

0
7

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में किराये के एक मकान में म्यांमार की 18 वर्षीय युवती को उसके पति द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।

यहां एक पति ने अपनी 18 साल की पत्नी को एक किराए के कमरे में जबरन बंद करके रखा साथ ही उसने पिछले कुछ महीनों में अपने तीन दोस्तों से कई बार उसका यौन शोषण करवाया। मंगलवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पति ने 18 वर्षीय पत्नी को कमरे में बंधक बनाया

महिला का पति और उसके तीनों दोस्त म्यांमार के नागरिक हैं और शहर के एक शरणार्थी शिविर (रिफ्यूजी कैंप) में रह रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और अपने तीन दोस्तों को अंदर भेज दिया, जिन्होंने उसका कई बार यौन शोषण किया।

23 अक्टूबर को जब मकान मालिक किराया लेने के लिए वहां पहुंचा, तो उसने महिला को एक कमरे में बंद पाया और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने शरणार्थी शिविर में रह रहे अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया और कंचनबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार, गलत तरीके से कैद रखने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी इस साल मई में महिला को बांग्लादेश से हैदराबाद लाया था, उससे शादी की और उसे एक किराए के मकान के कमरे में बंद करके रखा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here