बस्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) राजीव निगम ने दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए शनिवार को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को त्योहारों के दौरान आपातकालीन सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आग से झुलसने, पटाखों से चोट लगने और अन्य दुर्घटनाओं के मामलों में मरीजों को तत्काल उपचार मिलना चाहिए। इसके लिए अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की भी हिदायत दी। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के समय अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
त्योहारों पर अस्पतालों को अलर्ट किया गया:कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे सीएमओ, दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की
और पढ़ें
›
महराजगंज के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम:रंगोली, दीया और तोरण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
›
दीपावली से पहले सफाई उपकरणों की पूजा:सफाईकर्मी ने ग्रामीणों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
›
होलिका दहन स्थल पर कूड़े का ढेर लगा:जमुनहा बाजार के सामने सफाई कर्मी नहीं पहुंचे, दुर्गंध से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान
