Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सहरायें में झोपड़ी में आग लगी:गेहूं, धान और घरेलू सामान जला; ग्रामीणों...

सहरायें में झोपड़ी में आग लगी:गेहूं, धान और घरेलू सामान जला; ग्रामीणों ने आग बुझाई

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के सहरायें गांव में माता प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में रखा गेहूं, धान और घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टियों और दूसरे साधनों से आग बुझाने की कोशिश की।
ग्रामीणों की कोशिशों के बाद आग बुझ गई, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा अनाज व गृहस्थी का सामान जल चुका था।
माता प्रसाद ने बताया कि आग लगने से झोपड़ी में रखा धान, गेहूं और जरूरी सामान जल गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट है।