रिपोर्ट – सुशील शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती)
बस्ती। सामूहिक विवाह समारोह में जहां एक ओर शहनाइयों की गूंज और खुशियों का माहौल था, वहीं दूसरी ओर चोरों ने अपनी कारस्तानी से समारोह में खलल डाल दिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया और नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सामूहिक विवाह में चोरी
जानकारी के मुताबिक, समारोह के दौरान एक अधिकारी की जेब से 10 हजार रुपये गायब हो गए। वहीं एक सफाई कर्मचारी का पर्स भी चोरी हो गया। इतना ही नहीं, समारोह में शामिल महिलाओं के मंगलसूत्र और लॉकेट भी गायब होने की शिकायत सामने आई है।
अधिकारी के 10 हजार गायब
एक ही समारोह में कई लोगों के सामान चोरी होने से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल बन गया। खुशियों के इस आयोजन में चोरों ने जमकर हाथ साफ किया। अब सवाल यह है कि भीड़भाड़ वाले ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी मुस्तैद थी?
लॉकेट लेकर चोर फरार
फिलहाल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।
















