श्रावस्ती में टेंपो से 20 हजार की अवैध शराब बरामद:96 केन बीयर और 48 शीशी व्हिस्की के साथ युवक गिरफ्तार, पैसे और मोबाइल भी मिला

0
6

श्रावस्ती में सिरसिया पुलिस ने बुधवार को टेंपो से शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 केन बीयर और 48 शीशी व्हिस्की बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास टेंपो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो से किंगफिशर बीयर की चार पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 24 केन थीं और हर केन 500 एमएल की थी। इसके अलावा मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की की एक पेटी से 180 एमएल की 48 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी की तलाशी में 400 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। भचकाही गांव का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श कुमार पुत्र सीताराम निवासी भचकाही, थाना सिरसिया, जिला श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शराब और टेंपो को कब्जे में ले लिया है। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 दर्ज किया है। मामला आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here