महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ नासिरगंज में ट्रांसफार्मर में लगी आग:समय रहते बिजली बंद होने से टला...

नासिरगंज में ट्रांसफार्मर में लगी आग:समय रहते बिजली बंद होने से टला बड़ा हादसा, मरम्मत जारी

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में रविवार रात बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत लाइनमैन को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लाइनमैन करण सिंह मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे नासिरगंज कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई और इलाके में अंधेरा छा गया। समय रहते बिजली लाइन बंद कराए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई और नुकसान हुआ। लाइनमैन करण सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here