महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महेश्वरनाथ मंदिर में 1.20 करोड़ से बनेगा भव्य हाल:21 सितंबर को होगा...

महेश्वरनाथ मंदिर में 1.20 करोड़ से बनेगा भव्य हाल:21 सितंबर को होगा भूमिपूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

तहसील क्षेत्र के ग्राम देईपार में स्थित प्रसिद्ध महेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में एक भव्य हाल बनाया जाएगा। इस हाल के निर्माण पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इस निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। सोमवार देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने मंदिर परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मौजूद लोगों से जरूरी चर्चा की गई। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कहा कि इस हाल के बनने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर रमेश लाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रघुनंदन पाण्डेय, राजकुमार भट्ट, आशीष पाण्डेय, कुलदीप भट्ट, कमलेश, तुलसी राम वर्मा, संदीप वर्मा, विनोद सोनी, विशाल, शैलेंद्र गुप्ता और बबलू चौधरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here