महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पुरैनिया में गणेश पूजा विधि-विधान से हुई:इकौना ब्लॉक के काली माता मंदिर...

पुरैनिया में गणेश पूजा विधि-विधान से हुई:इकौना ब्लॉक के काली माता मंदिर में ग्रामीण हुए शामिल, कई सालों से हो रहा आयोजन

श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड अंतर्गत अमारेभरिया के मजरा पुरैनिया स्थित काली माता मंदिर में सोमवार को गणेश पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी ग्रामवासी भगवान गणेश के पूजन के लिए एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक तरीके से पूजा-अर्चना की। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में कई वर्षों से गणेश पूजन के अवसर पर मूर्तियां लाई जाती हैं। गांव के लोग हर साल बहुत शांति से पूजा-पाठ करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि भगवान गणेश उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सभी लोग इस आयोजन में भाईचारे के साथ शामिल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here