महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरपुर पकड़ी में बच्चों ने की गणेश मूर्ति की स्थापित:कई सालों से...

हरपुर पकड़ी में बच्चों ने की गणेश मूर्ति की स्थापित:कई सालों से गांव के बच्चे करते हैं आयोजन, दर्शन को आते हैं आसपास के लोग

सिसवा के हरपुर पकड़ी गांव में बच्चों ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। यह मूर्ति गांव के बच्चे कई सालों से स्थापित करते आ रहे हैं। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर यहां मूर्ति की स्थापना की जाती है। कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद इसे मटियारिया स्थित गंडक नदी में विसर्जित किया जाता है। इस मूर्ति के दर्शन के लिए आसपास के कई गांवों से लोग आते हैं। वे यहां पूजा-अर्चना करते हैं और अपने अच्छे भविष्य के लिए मन्नतें भी मांगते हैं। इस पावन अवसर पर कई दिनों तक मेले का आयोजन भी होता है। इसमें कई गांवों के दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस मूर्ति की स्थापना बच्चों द्वारा आपसी सहयोग और चंदे की मदद से की जाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here