श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए भक्तों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम होते ही पूजा स्थलों पर भीड़ जुटना शुरू हो जाएगी। रात में विधि-विधान से भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गिलौला बाजार स्थित शिव मंदिर और गिलौला के सरकारी अस्पताल में गणेश जी और रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। भक्तों ने पंडाल, सजावट, लाइट, डीजे और पूजा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। रात में पंडित मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराएंगे और प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके बाद भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती शुरू होगी। गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के खास पर्वों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। इसी वजह से किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने की परंपरा है। श्रद्धालु इस दिन भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, दूर्वा और फूल चढ़ाकर सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। गणेश उत्सव लोगों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। क्षेत्र में कई दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। गिलौला में भी गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेंगे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ गिलौला में गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणेश प्रतिमाएं:शिव मंदिर और सरकारी अस्पताल...





















