महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ लालबोझी के पास मिला मासूम, नाम-पता बताने में असमर्थ:श्रावस्ती में 112 पीआरवी...

लालबोझी के पास मिला मासूम, नाम-पता बताने में असमर्थ:श्रावस्ती में 112 पीआरवी ने बच्चे को में लिया संरक्षण, परिजनों की तलाश जारी

श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना इलाके के लालबोझी के पास सोमवार को 112 पीआरवी को एक मासूम बच्चा मिला। बच्चा अपना नाम, पता और अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित अपनी देखरेख में ले लिया है और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पीआरवी संख्या 7009 को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम लालबोझी के पास पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई। पुलिस ने बच्चे से उसका नाम और घर का पता जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी साफ-साफ नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की पहचान कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी का बच्चा लापता है या किसी थाने में इस बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या श्रावस्ती पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने बच्चे की पहचान कराने और उसे उसके परिवार तक पहुंचाने में लोगों से मदद की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here