श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बुधवार को 3:00 बजे विभाग ने बताया की उन्होंने अधिकारियों को कम प्रगति वाले विभागों में तुरंत सुधार कर जिले की रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। अगस्त की समीक्षा में श्रावस्ती की विकास कार्यों में 39वीं, राजस्व में 9वीं और संयुक्त रूप से 13वीं रैंक थी। डैशबोर्ड पर कुल 85 कार्यक्रमों में से 59 ‘ए’, 4 ‘बी’, 4 ‘सी’, 2 ‘डी’ और 16 ‘अन्य’ श्रेणी में दर्ज किए गए।
बैठक में ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, समाज कल्याण, एनआरएलएम, आईसीडीएस और नियोजन विभाग के कामकाज की समीक्षा हुई। डीएम ने कम प्रगति वाले संकेतकों की लगातार निगरानी कर समय पर सुधार करने को कहा। कुल 432 निर्माण परियोजनाओं में से 9 में देरी मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और काम करने वाली संस्थाओं को परियोजनाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी खास नजर रखने को कहा और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान एकल फैमिली आईडी के रुके हुए कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने को कहा गया। डीएम ने नवरात्रि में होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियां भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती डीएम ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश:विकास कार्यों में...





















