श्रावस्ती के विकास खंड जमुनहा सभागार में बुधवार को उम्मीद परियोजना के तहत अंतरविभागीय ब्लॉक समन्वय समिति की दूसरी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ बृजेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायती राज और आजीविका मिशन समेत कई विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बीडीओ ने कहा कि परिवार नियोजन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभागों के बीच तालमेल जरूरी है। उन्होंने गांव स्तर पर लोगों को परिवार नियोजन के तरीकों के बारे में जागरूक करने और योग्य दंपतियों तक सेवाएं पहुंचाने में मदद करने के निर्देश दिए। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आनंद कुमार सिंह ने उम्मीद परियोजना के तहत चल रहे कामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मकसद इच्छुक दंपतियों को उनकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन सेवाएं देना है। यह परियोजना जिले के जमुनहा, सिरसिया और हरिहरपुर रानी विकास खंडों में चलाई जा रही है। बैठक में कम उम्र में लड़कियों की शादी, बालिकाओं की शिक्षा और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। अधिकारियों ने इन समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक पंकज शर्मा ने परिवार नियोजन से जुड़ी चीजों की उपलब्धता और लाभार्थियों को आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने में मदद का भरोसा दिया। इस दौरान पीएफआई के धर्मराज त्रिपाठी समेत कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे
गणेश चतुर्थी – त्योहारी सीजन में प्याज फिर हुआ महंगा
मुंबई एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के वाशी में प्याज और आलू मार्केट में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।बारिश की...




























