BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ स्कूलों के पास बेवजह घूमने वाले युवकों पर कार्रवाई:नौतनवा में ट्रैफिक नियम...

स्कूलों के पास बेवजह घूमने वाले युवकों पर कार्रवाई:नौतनवा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 12 लोगों की बाइक सीज, 25 वाहनों पर चालान

महराजगंज जिले की नौतनवा पुलिस ने बुधवार को स्कूलों के आसपास बेवजह घूमने वाले युवकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूलों के पास बाइक से घूमने वाले युवकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले 12 लोगों की बाइक जब्त कर लीं। पुलिस टीम ने नौतनवा कस्बे के अलग-अलग स्कूलों के पास जाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना वजह स्कूलों के आसपास घूम रहे युवकों और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे लोगों को रोककर पूछताछ की गई। नियम तोड़ने वाले 12 वाहन चालकों की बाइक पुलिस ने जब्त कर लीं। वहीं, कई युवकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि स्कूलों के आसपास बेवजह घूमने वाले युवकों के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया है। बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर भी कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास बेवजह घूमते या संदिग्ध हालत में मिलने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। युवकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, कांस्टेबल हिमांशु सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, कांस्टेबल शंकर दयाल और कांस्टेबल मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 25 वाहनों पर 10,000 रुपये का चालान किया गया, जबकि अन्य वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यालय के निर्देश पर नौतनवा में यह कार्रवाई की गई।