श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। बीरगंज बाजार निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र राम फेरन को रात में सोते समय सांप ने काट लिया था। कुलदीप अपने घर पर चारपाई पर सो रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए भिनगा ले गए। भिनगा में डॉक्टरों ने कुलदीप की गंभीर हालत देखकर उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही बीरगंज बाजार में मातम छा गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे बाजार में शोक की लहर है।
गोण्डा: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोपी...
गोण्डा: इटियाथोक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित...





























