सिसवा इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। मिल की वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर मिल की सुख-समृद्धि, कार्यों की सफलता और सभी की सुरक्षा की कामना की। पूजन कार्यक्रम में यूनिट हेड दीपेंद्र कुमार सहित मिल के अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ और हवन किया। इसके बाद वर्कशॉप में स्थापित मशीनों, उपकरणों और विभिन्न कलपुर्जों का भी विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कार्यस्थल और उत्पादन से जुड़े संसाधनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यूनिट हेड दीपेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन मशीनों और उपकरणों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है, जो औद्योगिक प्रगति और कार्यव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर लोग अपने कार्य में सफलता, उन्नति और सुरक्षा के लिए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजन और हवन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष गन्ना धीरज सिंह, विभागाध्यक्ष यांत्रिक लोकेश कुमार दीक्षित, लेखाधिकारी नीरज श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष उत्पादन राजकुमार, डिप्टी मैनेजर संजय श्रीवास्तव, सिविल इंजीनियर सुरेश खरवार, अनुराग त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ला, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद यादव समेत यूनिट के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विश्वकर्मा पूजन से गूंजा सिसवा चीनी मिल परिसर:सिसवा में अधिकारियों ने किया...
भोपाल में टी राजा की सभा को लेकर मांग तेज, मई...
भोपाल। राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इसे लेकर हिंदू उत्सव समिति...





























