BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध UP: अपने ही विधानसभा क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज में फंसी बीजेपी विधायक...

UP: अपने ही विधानसभा क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज में फंसी बीजेपी विधायक की गाड़ी, विधायक हुए हलाकान, जनता ने कसा तंज

मीरजापुर: जिस रेलवे अंडरब्रिज में जल-जमाव की समस्या को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है वहां हल्की बरसात में भी जलभराव कीचड़ की समस्या से जुझती आई जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।

उसी अंडरब्रिज में बीजेपी विधायक की गाड़ी फंस गई, जिसको लेकर न केवल विधायक को हलकान देखा गया है बल्कि लोगों में इसको लेकर खूब तीखी चर्चा भी होती रही है। लोगों ने तंज़ कसा है कि काश विधायक जी को आज कि इस समस्या से सबक लेते हुए कुछ न कुछ तो समाधान निकालना ही चाहिए, आखिरकार यह उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र का मामला जो ठहरा।

Also Read: हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, नगर बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र बुधवार को कहीं से लौट रहे थे वह जैसे ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी अंडरपास में जमा कीचड़ में फंस गई, जिसे निकालने के तमाम प्रयासों के बाद घंटों फंसी गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर बुलाकर विधायक की गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया है।

बता दें कि रोज़ जहां सैंकड़ों लोग अंडरब्रिज में फंसते थे उसी रास्ते में फंसे विधायक रत्नाकर मिश्र को फंसा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी और लोग तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करने लगे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में अंडर पास में महीनों से बारिश का पानी जमा रहता है। पानी और कीचड़ के चलते राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: अपने ही विधानसभा क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज में फंसी बीजेपी विधायक की गाड़ी, विधायक हुए हलाकान, जनता ने कसा तंज appeared first on Breaking Tube.