BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती:कई क्षेत्रों में निकलेगी...

जमुनहा ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती:कई क्षेत्रों में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कई गांवों में हुई पूजा

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। ब्लॉक के अलग-अलग गांवों और इलाकों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कलकलवा गांव में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से हुआ। यहां किशोरी लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा की और प्रसाद बांटा। पूजा के बाद कलकलवा से भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा माता मंदिर से शुरू होगी। यह बरगदहा के पास भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित जमुनहा सशस्त्र सीमा बल कैंप त्रिकुन्नी, बस स्टैंड, बनगई, भवनियापुर, चौलिक्का चौराहा और जमुनहा बाजार से होकर गुजरेगी। आखिर में यह बरगदहा स्थित ईदगाह से होते हुए कलकलवा में खत्म होगी। शोभायात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जमुनहा ब्लॉक के दूसरे इलाकों में भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हुए।