बढ़नी के श्री कांतेश्वर शिव भोले मंदिर में गणेश पूजनोत्सव का भव्य कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए, उनका आशीर्वाद लिया और महाआरती उतारी। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने श्याम जायसवाल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पुरोहितों की देखरेख में उन्होंने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रों का जाप भी हुआ। श्याम जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी और पूजनोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा, “भगवान गणेश बुद्धि और समृद्धि के देवता हैं, जो सभी बाधाएं दूर करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, शांति और एकता का संदेश देते हैं। जायसवाल ने भगवान गजानन से क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती खत्म होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस कार्यक्रम में हरीश जायसवाल, अभय कुमार, अर्जुन जायसवाल, आलोक विश्वकर्मा, सत्यम गुप्ता, सार्थक गॉड समेत कई स्थानीय नागरिक, युवा और श्रद्धालु मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बढ़नी के कांतेश्वर मंदिर में गणेश पूजनोत्सव की धूम:भाजपा नेता श्याम जायसवाल...
बच्चों ने निबंधों में बयां की पर्यावरण संरक्षण की जरूरत, हिंदी...
बिलासपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को ग्राम भरारी में बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके...





























