श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। यहां भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। राजा श्री गणेश पूजा समिति ने गणेश जी की पूजा और आरती-भजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भगवान शंकर जी की झांकी प्रस्तुत की। इस झांकी में भगवान शिव के कई स्वरूपों को दिखाया गया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रमेश भार्गव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान पंडाल में भक्ति गीत बजते रहे और श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा के लिए जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी विनायक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
पीएममोदी के जन्मदिन पर स्कूल में बच्चों ने जलाए दीप:सेवा संकल्प...
श्रावस्ती के जमुनहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय नासिरगंज में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया गया।...




















