श्रावस्ती /सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अर्न्तगत दिनांक 17.11.2026 को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त आलेख्य मतदाता सूची का जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर भी प्रकाशन किया गया है, जिसकी प्रति जनपद के समस्त मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, श्रावस्ती में जनसामान्य के लिए निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में 289 भिनगा विधानसभा में कुल 234 मतदान केन्द्र व 434 मतदेय स्थल हैं। पुरूष मतदाता 191301 व महिला मतदाता 155704 तथा तृतीय लिंग 01 है इस प्रकार कुल 347006 मतदाता है। ई0पी0 रेशियो 46.12 व मतदाता जेण्डर रेशियो 814 है। 290-श्रावस्ती विधान सभा में कुल 269 मतदान केन्द्र व 487 मतदेय स्थल है। पुरूष मतदाता 208076 व महिला मतदाता 174915 तथा तृतीय लिंग 13 हैं इस प्रकार कुल 383004 मतदाता हैं। ई0पी0 रेशियो 47.24 व मतदाता जेण्डर रेशियो 841 है। जनपद की दोनो विधानसभाओं में कुल 503 मतदान केन्द्र व 921 मतदेय स्थल है। पुरूष मतदाता 399377 व महिला मतदाता 330619 तथा तृतीय लिंग 14 हैं इस प्रकार कुल 730010 मतदाता हैं। ई0पी0 रेशियो 46.70 व मतदाता जेण्डर रेशियो 828 है।
आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति जन सामान्य के अवलोकन हेतु जनपद के समस्त मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। जन सामान्य से अपेक्षा की जाती है कि उक्त निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर लें, यदि किसी पात्र आलेख्य के रूप में प्रकाशित मतदाता सूची में यदि किसी व्यक्ति का नाम दर्ज होने से छूट गया है या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सम्मिलित हो गया है अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन की आवश्यकता है तो फार्म-6 या फार्म-7 या फार्म-8 (जैसी भी स्थिति हो) भरकर अपने से सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को दिनांक 17-11-2026 से 16-12-2026 के मध्य उपलब्ध कराना होगा, अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरकर सबमिट किया जा सकता है।
मतदाता सूची का किया गया आलेख्य का प्रकाशन
BREAKING
NEWS

















