श्रावस्ती। अमरेन्द्र कुमार वरुण कमांडेंट 62 वी वाहिनी SSB भिनगा के दिशा-निर्देशन में समवाय ककरदरी द्वारा क्षेत्र की 15 महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती इन्द्राणी वर्मा, विधायिका, भिनगा विधानसभा क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी SSB भिनगा, श्री गोवर्धन पुजारी, उप कमांडेंट तथा प्रेरणा फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय श्री संजय श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान करना तथा उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। 20 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती इन्द्राणी वर्मा ने महिलाओं को इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा वे समाज और परिवार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा
सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय
62वीं वाहिनी SSB भिनगा द्वारा 15 महिलाओं के लिए 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
BREAKING
NEWS

















