श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलवा, मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 06.11.2026 को वादी श्री संजय पाण्डेय पुत्र गिरधारी लाल पाण्डेय निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड एवं बेसबॉल स्टिक जैसे हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसकर वादी एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा बीच-बचाव करने आए पड़ोसी के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 532/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अनुराग सिंह द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण
उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 06.11.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा 03 नामजद एवं 03 प्रकाश में आए अभियुक्तों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. विनोद कुमार श्रीवास्तव उर्फ विष्णु श्रीवास्तव पुत्र उमाशंकर निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र संतोष कुमार निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. अमित गुप्ता पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. सनोज विश्वास पुत्र प्रभात कुमार निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
5. राधेश्याम गुप्ता पुत्र ननकू निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
6. अमरेश पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 532/2026
धारा 109(1), 191(2), 191(3), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट।
थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री अनुराग सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. उ0नि0 श्री इन्द्रजीत यादव, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. उ0नि0 श्री जनार्दन मिश्रा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
5. हे0का0 रमेश चन्द गुप्ता, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
6. हे0का0 प्रदीप मांझी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
7. का0 बबलू पासवान, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
8. का0 सूर्यप्रकाश, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
