श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा के तुलसीराम पुरवा में सकरे और कच्चे रास्ते पर बारिश होते ही कीचड़ और फिसलन हो जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यह जगह सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के तहत आती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ता इतना सकरा है कि एक तरफ से बाइक आने और दूसरी तरफ से पैदल व्यक्ति के गुजरने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण बच्चों का खेलना भी बंद हो जाता है।
लोगों का कहना है कि कीचड़ से बदबू आती है और मच्छर बढ़ जाते हैं। शाम के समय मच्छरों के कारण लोग घरों के बाहर नहीं बैठ पाते। मच्छरदानी लगाए बिना घर के अंदर रहना भी मुश्किल होता है।
स्थानीय लोगों ने डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की आशंका जताई है। राम कुमार, उमेश, राजन और मुकेश ने बताया कि इस रास्ते से उन्हें रोजाना परेशानी होती है।