BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चफरिया बाजार में CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू:ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर...

चफरिया बाजार में CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू:ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कई जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया बाजार में शनिवार को CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। मिहींपुरवा ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया, उत्साह भी बढ़ाया। चफरिया बाजार की वॉलीबॉल कमेटी ने यह टूर्नामेंट आयोजित किया है। गोरखपुर, बाराबंकी, मेरठ, पूरनपुर, लखीमपुर, नेपाल और तिकुनिया सहित कई जगहों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। बाहरी टीमों से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा ने कहा, खेल अनुशासन, मेहनत और भाईचारे का जरिया है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमपुरवा विनोद, चहलवा प्रीतम निषाद, चफरिया अजीज, संतोष मौर्य, प्रबंधक आशिक अली, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, तरुण तिवारी समेत आयोजक समिति के पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद थे। टूर्नामेंट शुरू होते ही खिलाड़ियों ने खेलना शुरू किया। दर्शक भी मैच देखने पहुंचे। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

संबंधित खबरें