BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत:गहरे पानी में जाने...

सिसवा में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत:गहरे पानी में जाने से हादसा, मौसा के घर पर आया था

0
1

सिसवा नगरपालिका के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड स्थित लोहेपार में शनिवार दोपहर बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशन की दर्दनाक मौत हो गई। ईंट भट्ठे के समीप हुए हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चों के साथ नहाने पहुंचे किशन को अचानक गहरे पानी में डूबता देख साथी बच्चों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। गोरखपुर के हजारीपुर निवासी स्वर्गीय अशोक का पुत्र किशन विगत माह लोहेपार स्थित अपने मौसा सुरेंद्र के घर आया था। शनिवार को अपराह्न करीब एक बजे वह वार्ड के ही एक ईंट भट्ठे के समीप बरसात के पानी से भरे गड्ढे में कुछ बच्चों के साथ नहा रहा था। बताया गया कि इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में किशन को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गोरखपुर में उसकी मां पूनम और दो बहनों सोनी व मोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस सीएचसी पहुंची और शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें