BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण के 3 आरोपी पकड़े:महराजगंज में पुलिस ने...

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण के 3 आरोपी पकड़े:महराजगंज में पुलिस ने पिपरिया चौराहे से दबोचा, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है केस

0
2

महराजगंज में नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार तीन आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को पिपरिया चौराहे से शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पकड़ा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को चौक थाने में नाबालिग के परिवार ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी बेटी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग को ढूंढ निकाला। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सिकंदर (25), राकेश (28) और दिलीप (26) को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों थाना चौक के 28 नर्सरी नक्शा बक्सा के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ व सीओ निचलौल रविंद्र सिंह की देखरेख में हुई। टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल और उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार शामिल थे।

संबंधित खबरें