सिंदुरिया पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और मास्टर चाबी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को आशीष की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 56 एआर 4101) सिंदुरिया चौराहे पर एक दुकान के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 अक्टूबर की रात अरनहवा टोला मार्ग पर तीरथ टोला पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस और बजाज प्लेटिना (यूपी 57 एएम 6938) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल साहनी उर्फ कोइल निवासी भरवलिया टोला छोटका, थाना ठूठीबारी और राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। टिनशेड तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का घरेलू सामान और 190 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान राज कुमार (26) पुत्र जयप्रकाश, निवासी खजुरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सहीबून निशा पत्नी इस्तफाक हुसैन ने 8 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 7 और 8 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का टिनशेड तोड़कर प्रेस, मिक्सर, थर्मस, मोबाइल फोन, चावल, गुल्लक, एटीएम कार्ड और पासबुक में रखे तीन हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 अक्टूबर को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर प्रेस, वाटर हीटर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोटर, मिक्सर, करीब 15 किलो चावल, पांच फाइबर की थालियां, थर्मस, लैपटॉप चार्जर और बच्चों के खिलौने बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ चौक थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह – Students Shown The Path To The Future During Counseling › गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला और बेटियों से मारपीट:कलवारी के चरकैला गांव में आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी › Maharajganj Banjarha Sonbarsa RCC Center Controversy › यूपी:मैनपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे से तमंचा-कारतूस मिले; खुदकुशी की आशंका – Mainpuri: Man Dies After Being Found With Gunshot Wound At Home, Police Probe Suspected Suicide“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















