Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बिना वोटिंग फाइनल हो गई सीट:यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी...

बिना वोटिंग फाइनल हो गई सीट:यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पढ़ें पूरा अपडेट – All Candidates For 10 Rajya Sabha Seats In Up Elected Unopposed Read Tfull Update

बिना वोटिंग फाइनल हो गई सीट:यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पढ़ें पूरा अपडेट - All Candidates For 10 Rajya Sabha Seats In Up Elected Unopposed Read Tfull Update

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। 10 सीटों के लिए केवल 10 ही वैध नामांकन होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्वाचित घोषित सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 8 और समाजवादी पार्टी (सपा) के 2 उम्मीदवार शामिल हैं।

चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार, सभी नवनिर्वाचित सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर 2032 तक रहेगा। भाजपा के 8 राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडे, धर्मपाल सिंह, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, राम प्रकाश पाल, रामप्रताप सिंह, विद्या सागर सोनकर और श्रुति गंगवार बने हैं। जबकि, सपा के दो सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी विजयी घोषित किए गए।

उत्तर प्रदेश में सभी 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने से राज्य में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के 8 सदस्यों की जीत से उच्च सदन में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने से अब मंत्रिपरिषद से उनकी विदाई भी तय हो गई। वहीं, सपा ने अपने प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और रियालंस समूह के कंसल्टेंट नाथवानी को राज्यसभा में भेजकर अनुभव के साथ कॉरपोरेट जगत में भी दखल बढ़ाने की रणनीति पर सफलता हासिल की है। यहां बता दें कि नाथवानी ने हाल ही में एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat