Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घर से सामान बरामद:महराजगंज के खजुरिया...

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घर से सामान बरामद:महराजगंज के खजुरिया गांव में 7-8 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी; घर से मिला चोरी का पूरा सामान बरामद

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घर से सामान बरामद:महराजगंज के खजुरिया गांव में 7-8 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी; घर से मिला चोरी का पूरा सामान बरामद

महराजगंज की चौक थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, खजुरिया गांव निवासी सहीबून निशा के घर में 7-8 अक्टूबर की रात चोरी हुई थी। घर से प्रेस, थर्मस, मिक्सी, मोबाइल, चावल, गुल्लक के पैसे और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान गायब हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर चौक थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। घर से कई सामान बरामद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मनीष पटेल की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर राजकुमार पुत्र जयप्रकाश को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से GEEPAS कंपनी की प्रेस, RR वाटर हीटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोटर, बजाज मिक्सी, 15 किलो चावल, फाइबर की थाली, थर्मस, HP लैपटॉप चार्जर, खिलौने और 190 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat