Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:कुंडा नाले में डूबकर किशोरी की मौत – Teenage Girl Drowns...

Shravasti News:कुंडा नाले में डूबकर किशोरी की मौत – Teenage Girl Drowns In Kunda Drain

Teenage girl drowns in Kunda drain

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Fri, 09 Oct 2026 11:03 PM IST




श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के साईंपुरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह कुंडा नाले में डूबकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह घास काटने गई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायणजोत के मजरा भोलवा तमाही निवासी राधा देवी (13) सुबह पड़ोसी गांव एकघरवा के साईंपुरवा के पास घास काटने गई थी। थकने पर वह कुंडा नाले के पुल पर बैठकर आराम करने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गई। उसकी चीख सुनकर राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह और कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat