Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bhupganj Ramlila Mahotsav Inauguration | Payagpur Ramayan Pujan 2026

Bhupganj Ramlila Mahotsav Inauguration | Payagpur Ramayan Pujan 2026

Bhupganj Ramlila Mahotsav Inauguration | Payagpur Ramayan Pujan 2026

महेश अग्रवाल | पयागपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पयागपुर के भूपगंज बाजार में 65वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार रात वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हुआ। धार्मिक माहौल के बीच रामायण पूजन कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया।

पंडित रामजी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामायण का पूजन कराया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महोत्सव का मंचन शुरू हुआ। यह आयोजन विजयादशमी तक चलेगा।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर श्री नवयुवक रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री विनय मिश्रा, संरक्षक गुलाब सिंह, श्यामजी मिश्रा, आनंद बिहारी शुक्ला, हरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, आलोक शुक्ला, मनोज सोनी, राहुल सोनी, मयूर माहेश्वरी, सुमित दानेंद्र शर्मा विष्णु मित्तल और बृजेंद्र सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Follow @mntnewsbharat