Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीसरे दिन प्रशिक्षण सम्पन्न

जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीसरे दिन प्रशिक्षण सम्पन्न

0
5

 

 

 

 

श्रावस्ती । भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को आई0टी0आई0 भिनगा में शुरू हुआ था। आज प्रशिक्षण के तीसरे दिन जनगणना प्रभारी उप जिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य में उनकी भूमिका और प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक और सुपरवाइजर गांवों तथा नगरीय वार्डों में घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। द्वितीय चरण में प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य की गणना की जाएगी। उन्होने प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में बताया कि प्रगणक परिवार के सदस्यों से संबंधित 40 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करेंगे और अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ललित कुमार ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कार्य समय से और त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फील्ड कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की।

संबंधित खबरें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपर में लगने वाले मेले के दृष्टिगत निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat