Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश यूपी:एटा में आधी रात मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार;...

यूपी:एटा में आधी रात मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार; एक को लगी गोली – Two Wanted Criminals Arrested After Police Encounter In Etah, One Shot In Leg

यूपी:एटा में आधी रात मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार; एक को लगी गोली - Two Wanted Criminals Arrested After Police Encounter In Etah, One Shot In Leg

एटा के अलीगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और तीन खोखा कारतूस, एक बिना नंबर की अपाचे बाइक और 2520 रुपये नकद बरामद किए हैं।

सीओ अलीगंज राजेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे अलीगंज पुलिस नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए कैल्ठा रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ईदगाह मार्ग से कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई।

खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, रामपाल उर्फ रामवीर, के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी बिजेंद्र उर्फ बागड़ी को पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी कासगंज जिले के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat