महराजगंज जिला अस्पताल में एक बंदर घुसने से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। बंदर के अचानक परिसर में आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर ओपीडी और वार्डों के पास आ गया था। उसे देखकर मरीज और उनके तीमारदार डरकर भागने लगे। बंदर ने कुछ लोगों पर झपटने की कोशिश भी की। इस हंगामे से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी सतर्क हो गए। तीमारदारों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। लोगों ने लाठी-डंडे और शोर मचाकर बंदर को परिसर से बाहर खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि महराजगंज में बंदरों की समस्या बढ़ रही है। ये अक्सर सार्वजनिक स्थानों और अस्पतालों में घुसकर लोगों को घायल कर देते हैं। वन विभाग से इन्हें पकड़वाने की मांग की गई है, पर कोई समाधान नहीं निकला। अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि मरीज और तीमारदार खाने-पीने की चीजें खुली न रखें। परिसर में जानवर दिखने पर तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचित करें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दशहरा शांतिपूर्ण मनाने के लिए बैठक, DJ संचालकों को निर्देश:पैकोलिया थाने में पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजकों से भी चर्चा › बहराइच में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत:रानीपुर के चाकूजोत गांव में हादसा, युवक के सिर और महिला के कंधे में चोट › फुर्सतपुर में सड़क-नाली की मांग पर तीसरे दिन भी धरना:ग्रामीणों ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, महिलाएं भी हुईं शामिल › यूपी:करियर का दबाव, रिश्तों में तनाव: युवाओं की उड़ रही रातों की नींद और दिन का चैन, अपनों पर उतर रहा गुस्सा – Work Stress Keeps Young Professionals Awake, Straining Family Relationships“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















