Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों का हल्लाबोल:स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का महाआंदोलन;...

सिसवा सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों का हल्लाबोल:स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का महाआंदोलन; राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

सिसवा सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों का हल्लाबोल:स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का महाआंदोलन; राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया। अपनी लंबित मांगों को लेकर सीएचओ, स्टाफ नर्स, संविदा एएनएम, आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। नियमितीकरण, राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय और समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी समस्याओं पर ठोस निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से सेवाएं दीं, लेकिन लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आशा कार्यकत्रियों एवं संगिनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय तथा समान वेतन-समान अधिकार की मांग उठाई। उनका कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में परिवार चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, एनएचएम के तहत कार्यरत स्टाफ नर्सों और संविदा एएनएम ने नियमितीकरण, अनुभव के आधार पर सेवा का लाभ, समान वेतन, कैशलेस उपचार और गृह जनपद में स्थानांतरण जैसी मांगें उठाईं। सीएचओ भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने कहा कि आंदोलनरत कर्मचारियों की ओर से दिए गए सभी ज्ञापनों को उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा। अब कर्मचारियों की निगाहें शासन और स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं। धरने में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आशा कार्यकत्रियों की ओर से पूजादेवी, राजिता देवी, लक्ष्मीना देवी, ललिता, संध्या देवी, संगिनी नमा, सनादश, अनीता, जिलाध्यक्ष गीता तिवारी और सविता देवी के नाम सामने आए। स्टाफ नर्सों में मनीषा गुप्ता, रीमा सिंह, श्वेता सिंह, आरती वर्मा, सुमन यादव, नीतू यादव, मोनिका नारायण, प्रिया चौबे, मोहिनी कुशवाहा, महिमा, अनुपमा गुप्ता और शीला पाल शामिल रहीं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat