Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर:पुलिस जांच में जुटी,...

तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर:पुलिस जांच में जुटी, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर:पुलिस जांच में जुटी, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

बहराइच के रिसिया कस्बे में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान रिसिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव के हुंडुरवा निवासी अरविंद यादव (कन्हैया यादव के बेटे) के रूप में हुई है। अरविंद कस्बे के रविदास नगर मैला स्थित कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। शनिवार दोपहर वह दुकान के काम से मुख्य मार्ग पार कर रहा था, तभी रिसिया-कटिलिया मार्ग पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी रिसिया में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat