बस्ती में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति ने राजकीय इंटर कॉलेज में ‘कायाकल्प योग’ का विशेष प्रशिक्षण दिया, जहां नवरात्रि पर साधकों को योग, ध्यान और सात्विक आहार से स्वास्थ्य बेहतर करने के गुर मिले। ट्रस्ट प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने लोगों को योग से जुड़ने की सलाह दी। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य कैलाशी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ओंकार कैलाश कॉलोनी, लौकिहवा में शाम 5 बजे से वैदिक यज्ञ के साथ नई योग कक्षा होगी। योग प्रशिक्षक जवाहर लाल ने योग और उपवास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में व्रत, योग, यज्ञ और ध्यान से शरीर स्वस्थ हो सकता है। पेट की बीमारियों से लौकी उबालकर खाने से शरीर हल्का रहता है, नियमित ध्यान से मन विकारमुक्त होता है। प्रमोद कुमार गुप्ता, दीननाथ शुक्ल, राम अचल चौरसिया, ब्रजवासी शुक्ल, सुरेंद्र शर्मा, भानु बाबू, कलावती शर्मा, जगदीश स्वरूप श्रीवास्तव, फूलपरी, वंदना, मीरा, शशि यादव, रीता, राधा और सुनीता समेत कई साधक मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में अनुबंधित बस और मारुति कार की टक्कर:कार को नुकसान पहुंचा, सभी लोग सुरक्षित बचे › यूपी:आगरा की चार सोसाइटियां एलपीजी मुक्त घोषित, अब नहीं मिलेंगे गैस सिलिंडर; पीएनजी से जलेगा चूल्हा – Agra Declares Four Housing Societies Lpg-free, Png Use To Continue › बस्ती में बाढ़ का कहर:बारहछत्तर धाम के रास्ते पर दो फीट से अधिक पानी – Flood Crisis Over Two Feet Of Water On Barahchhattar Dham Road › छावनी थाना प्रभारी ने समाधान दिवस पर जनशिकायतें सुनीं:पुलिसकर्मियों को समय पर और निष्पक्ष निस्तारण के कड़े निर्देश दिए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























