बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव में पितृ विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक नहर में डूब गया। उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोहर वर्मा के बेटे सतीश के रूप में हुई है। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने बताया कि सतीश आज दोपहर करीब 2.30 बजे गांव की पिंगला नहर पर पितृ विसर्जन के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सतीश का शव नहर से बाहर निकाला गया। फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कानपुर:मकान निर्माण के नाम पर 1.84 लाख ठगे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Kanpur: Couple Booked For Swindling ₹1.84 Lakh Under Pretext Of House Construction › Navratri 2026 | Vikramjot Basti Durga Puja Celebration DJ Procession › पेशाब करने गए युवक को सांप ने काटा:मिहींपुरवा के पाठकपुरवा में हुई घटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती › पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति के लिए किया गया तर्पण और पिंडदान“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















