बस्ती के भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 23 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। आशा बहुओं के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। इसमें राज्यांश 1500 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये करने की बात थी। उनकी मांगों में मातृत्व अवकाश, जीवन बीमा राशि 2 लाख से 10 लाख रुपये और स्वास्थ्य बीमा कवर शामिल है। बकाया प्रोत्साहन राशियों का भुगतान मांगा गया है। आशा बहुओं का कहना है कि आयुष्मान कार्ड, कोविड-19, कुष्ठ रोग, टीबी, फाइलेरिया, नसबंदी जैसे कई अभियानों का पारिश्रमिक रुका है। आभा आईडी का भुगतान भी 2023 के बजाय सिर्फ 2024 का आधा-अधूरा मिला है। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय, मीना देवी, कमलावती, भानमती, बिंदु देवी, रेखा देवी, इंद्रावती देवी, संध्या सिंह, गीता देवी, तारा देवी, सुधा पाठक, अंजू सिंह और विद्या देवी सहित कई आशा बहुएं मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइकों में टक्कर:हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज जारी › यूपी:जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, “काम से नहीं नाता है, बस नाम बदलना आता है” – Up: Congress State President Takes A Dig At The Renaming Of Jewar Airport. › सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की कतार घटकर हुई तीन किमी, 702 मालवाहक वाहन भेजे गए नेपाल › Basti Medhauwa Ramlila 2026 | Navratri Cultural Event News Update“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















