बहराइच में 16 साल की नाबालिग के लापता होने के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र की यह किशोरी तीन महीने से लापता है, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई। शुरुआत में मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट किशोरी के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने एसपी से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा था। हलफनामा दाखिल न होने पर अब एसपी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश मिला है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं और टीमें गठित की हैं। कैसरगंज के क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइकों में टक्कर:हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज जारी › यूपी:जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, “काम से नहीं नाता है, बस नाम बदलना आता है” – Up: Congress State President Takes A Dig At The Renaming Of Jewar Airport. › सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की कतार घटकर हुई तीन किमी, 702 मालवाहक वाहन भेजे गए नेपाल › Basti Medhauwa Ramlila 2026 | Navratri Cultural Event News Update“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















