Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति...

पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति के लिए किया गया तर्पण और पिंडदान

पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति के लिए किया गया तर्पण और पिंडदान

महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा इलाके में पितृपक्ष के आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को पितृ विसर्जन किया गया। लेहरा नगर और आसपास के गांवों में लोगों ने नियमों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। सुबह से ही राप्ती नदी के किनारे, मंदिरों और घरों में लोगों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मण भोज कराए। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के 15 दिनों तक पितर धरती पर आते हैं और सर्वपितृ अमावस्या को विदा होते हैं। इस दिन विधि-विधान से तर्पण करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। राप्ती नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। पंडितों ने बताया कि पितृ विसर्जन के दिन काले तिल, जौ, कुशा और जल से तर्पण करना बहुत शुभ माना जाता है। कई परिवारों ने अपने गुजर चुके परिवार के सदस्यों के नाम से श्रद्धांजलि सभा और भंडारे भी रखे। बुजुर्गों का कहना है कि पितरों का आशीर्वाद ही परिवार की तरक्की की वजह है। आचार्य पं. प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति का सबसे बड़ा दिन है। इस दिन दान-पुण्य करने से बहुत ज्यादा फल मिलता है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat