Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बसपा प्रत्याशी ने बूथ पर चलाया सदस्यता अभियान:रुधौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से...

बसपा प्रत्याशी ने बूथ पर चलाया सदस्यता अभियान:रुधौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने की अपील

बसपा प्रत्याशी ने बूथ पर चलाया सदस्यता अभियान:रुधौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने की अपील

बस्ती के साउघाट क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रात के समय बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पार्टी से जोड़ा गया और चुनाव लड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। रुधौली विधानसभा 309 से बसपा के भावी विधायक प्रत्याशी मोहम्मद खालिक अहमद उर्फ बिलंदर ने लोगों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होने से पार्टी आगे बढ़ेगी और जीत हासिल करेगी। अहमद ने जनता की हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। उन्होंने गरीबों को उनका हक दिलाने, सड़कों की मरम्मत कराने और गरीब परिवारों को रोजगार देने का वादा भी किया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat