कटरा। श्रावस्ती एयरपोर्ट पर शनिवार को विमान अपहरण जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एंटी-हाईजैकिंग मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था व आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया।
मॉकड्रिल में एडीएम ललित कुमार, सीओ भरत पासवान समेत कई अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। एयरपोर्ट निदेशक अजय कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य गंभीर आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी जांचने के साथ सुरक्षा एजेंसियों व नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत ऐसी मॉकड्रिल हर वर्ष होती है। अभ्यास के दौरान संयुक्त टीमों ने अपहरणकर्ताओं को काबू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनके गंतव्य तक भेजा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















