बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम की टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया। जिसमें जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
रोमांचक मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया और मैदान पर बेहतरीन तालमेल व खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने मिले मौकों का पूरा फायदा उठाते हुए तीन गोल दागे, जबकि स्टेडियम की टीम एक गोल ही कर सकी।
इस अभ्यास मैच का आयोजन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में किया गया। इस तरह के मुकाबलों से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।
मैच में ओंकार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संजना, तनू, विशाल, अकरम, आलोक, आयुषी, अदिति, अनन्या और तौसीफ सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























