दैनिक भास्कर में “लालपुर चंदा झार में 11 हजार का पोल गिरा, कई गांवों की बत्ती गुल” खबर छपने के बाद बिजली विभाग तुरंत हरकत में आया। जेई संजय दत्त ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल टीम को मौके पर भेजा। जेई संजय दत्त के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाया गया। 11 हजार की लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति फिर से चालू कर दी गई। लालपुर चंदा झार के पास गन्ने के खेत में 11 हजार वोल्ट का पोल टूटकर गिर गया था। तार जमीन पर पड़े होने से बड़े हादसे का डर था। चंदाझार, गौरा, पिपरा, भगड़िया, चूरवा समेत करीब आधा दर्जन गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली ठप थी। ग्रामीणों को पानी और रात में अंधेरे की परेशानी हो रही थी। बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों ने खुशी जताई। उन्होंने जेई संजय दत्त और दैनिक भास्कर टीम का शुक्रिया अदा किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ककरही ब्रिज पर बाइक-बस की टक्कर:युवक गंभीर रूप से घायल, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस जांच में जुटी › कलश यात्रा के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत:जल भरने कटका घाट पहुंचा था, 3 घंटे बाद मिला शव › श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पंडाल सजने लगे › Shardiya Navratri 2026 | Maa Shailputri Puja Starts“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























