महराजगंज के सिसवा बाजार में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक, सिसवा बाजार में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरपी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 25 दिव्यांग बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरपी मूल्यांकन किया गया। आवश्यकता के अनुसार बच्चों को विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज और फिजियोथेरपी कराई गई। अभिभावकों को बच्चों की नियमित देखभाल, व्यायाम एवं पुनर्वास से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। क्लीनिक की चीफ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा मोदनवाल ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए नियमित फिजियोथेरपी, उचित व्यायाम और निरंतर देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें खिलौने एवं उपहार भी वितरित किए गए। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. राहुल एवं मिस अंजुम का विशेष सहयोग रहा। डॉ. नेहा मोदनवाल ने बताया कि अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक, अंचला हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है। क्लीनिक में न्यूरो रिहैब यूनिट के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:मृतक किसान के खाते से 1.40 लाख निकालने का आरोप – Accusation Of Withdrawing 1.40 Lakh From The Account Of A Deceased Farmer › Basti News:बस्ती में प्रवर्तन अभियान, 115 वाहनों का चालान, 17 सीज – Enforcement Drive In Basti: 115 Vehicles Fined, 17 Impounded › Basti News:सैफाई में हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, ट्रायल में बहाया पसीना – Hockey Players To Showcase Talent In Saifai; Sweated It Out During Trials › Basti News:पंडालों में अग्नि और बिजली सुरक्षा के निर्देश – Fire And Electrical Safety Instructions In Pandals“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












