नई दिल्ली। मौसम 11 अक्टूबर 2026: देश से मानसून के आक्रामक प्रहार खत्म होने के बाद अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक के कल यानी 11 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में तेज आंधी के प्रहार से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली-वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है। किसानों के फसलों के भी नुकसान होने की आशंका है। किसानों और मछुआरों को नदी और समुद्री इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाओं के चलते पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। उत्तर राजस्थान से लेकर ओडिशा के मध्य हिस्सों में बने चक्रवाती घेरे तक निचले वायुमंडल में हवा का एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर निचले वायुमंडल में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 11 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, सिक्किम, मिजोरम और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, किसानों के लिए विशेष अलर्ट है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(11 अक्टूबर-बारिश-तेज हवा का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 11 अक्टूबर को मध्यम बारिश और हवा के झोंके चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी(11 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, गोंडा, सोनभद्र, कानपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, सोनभद्र, उन्नाव, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, आजमगढ़, कासगंज और मैनपुरी में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार
बिहार(11 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड
झारखंड(11-12 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): रांची, सिमडेगा, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर, गुमला, गढ़वा और बोकारो में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (11 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40र किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल (11 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (11 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): बारामूला, बडगाम, गांदरबल, अनंतनाग, डोडा, कठुआ और सांबा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(11 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 11 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब
पंजाब (11 अक्टूबर-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): लुधियाना, पठानकोट, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (11 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल यानी 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (11 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): भोपाल, इंदौर, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, होशंगाबाद, मांडला, उमरिया, अनूपपुर, मुरैना, धार और देवास में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















