Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महादेवा चौराहे पर अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार:साप्ताहिक बाजार में मची...

महादेवा चौराहे पर अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार:साप्ताहिक बाजार में मची अफरा-तफरी, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ


बस्ती के महादेवा चौराहे पर रविवार रात देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा एलटी बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। यह घटना बस्ती-महुली मार्ग पर ग्रामीण बैंक के सामने हुई। उस समय चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगी थी और सड़क किनारे सब्जी की दुकानें सजी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटा। तार गिरते ही सब्जी दुकानदारों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों में डर फैल गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पावर हाउस के मीटर रीडर को सूचना दी। मीटर रीडर ने देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र को जानकारी दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद सब्जी दुकानदारों, स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने राहत की सांस ली। इस घटना से कुछ समय के लिए बाजार में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat